राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में कांग्रेस आज करेगी गांधीवादी उपवास

ग्वालियर: शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक द्वेष एवं दबाव की भावना से दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज 1 सितंबर मंगलवार को प्रातः 11:30 बजे फूलबाग स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से उपवास किया जाएगा।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं और कानून का राजनीतिक दुरुपयोग कर रही है। राहुल गांधी देश में सामाजिक न्याय, दलितों, वंचितों और आम जनता की आवाज मजबूती से उठा रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस पार्टी इस तानाशाही और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ गांधीवादी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

उपवास आंदोलन में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ सहित समस्त कांग्रेस जन सम्मिलित रहेंगे।

Next Post

ओरछा में नरोत्तम मिश्रा की ‘वापसी’ ने खींचा सियासी ध्यान, सीएम के साथ जहांगीर महल पहुंचे पूर्व गृह मंत्री

Tue Sep 1 , 2026
ग्वालियर: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे और अंतिम दिन ओरछा से एक तस्वीर ने मध्यप्रदेश की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे अंतराल के बाद प्रदेश भाजपा के इस बड़े संगठनात्मक मंच पर प्रमुखता से नजर आए। हालांकि उनकी […]

You May Like