लखनऊ जूनियर और यूथ पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) जूनियर और यूथ पैरा बैडमिंटन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 8 से 10 सितंबर तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी, जिसमें देश भर के 200 से अधिक युवा एथलीट और अधिकारी भाग लेंगे।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) द्वारा मान्यता प्राप्त एक आधिकारिक राष्ट्रीय आयोजन, यह टूर्नामेंट इस वर्ष दिसंबर में होने वाले एशियाई युवा पैरा खेलों के लिए भारतीय दल को अंतिम रूप देने हेतु चयन ट्रायल के रूप में भी काम करेगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस आयोजन का उद्घाटन करने की सहमति दे दी है। यह टूर्नामेंट लखनऊ के बिजनौर रोड स्थित ओमेक्स सिटी के सीपी2 स्थित जीके हाई परफॉर्मेंस सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

जीकेएचपीसी देश का एकमात्र दिव्यांगजनों के अनुकूल समर्पित पेशेवर पैरा बैडमिंटन बुनियादी ढांचा है, जिसमें कई खेल संबंधी नवाचार हैं।

Next Post

जापान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा देने की जताई इच्छा

Sun Sep 7 , 2025
टोकियो, 07 सितंबर (वार्ता) जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) को और विभाजन से बचाने के लिए इस्तीफा देने की इच्छा जताई है। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि श्री इशिबा की गठबंधन सरकार जुलाई में हुए ऊपरी सदन के चुनाव (हाउस ऑफ […]

You May Like