5 दिन से लापता रिटायर्ड इंस्पेक्टर के बेटे की पातालपानी की खाई में तलाश तेज

इंदौर: एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे के पांच दिन से लापता होने के मामले में अब पातालपानी की गहरी खाइयों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. शनिवार को खाई के मुहाने पर युवक की चप्पल मिलने के बाद अनहोनी की आशंका गहरा गई है.थाना प्रभारी तरुण सिंह भाटी ने बताया कि मनीष गवई पिता जगन्नाथ गवई 21 जनवरी को घर से चिड़ियाघर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा.

बाद में उसके बड़े भाई के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें मनीष ने मानसिक रूप से परेशान होकर पातालपानी जाकर आत्महत्या करने की बात लिखी थी. मैसेज मिलने के बाद परिजन रात में ही पातालपानी पहुंचे, लेकिन अंधेरा और दुर्गम रास्तों के कारण कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद एरोड्रम थाने में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की. शनिवार को महू और देहात पुलिस की सर्चिंग के दौरान पातालपानी की खाई के पास एक जोड़ी चप्पल मिली, जिसे परिजनों ने मनीष की बताया.

शाम को अंधेरा होने और खाई की गहराई अधिक होने से तलाश रोकनी पड़ी. रविवार दोपहर से देहात पुलिस के साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने खाई में उतरकर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार टीमें पूरी सतर्कता के साथ खाई, झाड़ियों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश कर रही हैं. फिलहाल मनीष का मोबाइल बंद है. पुलिस उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घर से निकलने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.

Next Post

ओंकारेश्वर जा रही बस स्पीड ब्रेकर पर उछली, नशे में धुत चालक गिरफ्तार

Sun Jan 25 , 2026
इंदौर: सरवटे बस स्टैंड से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए रवाना हुए गुजरात के यात्रियों की बस तिलक नगर थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई. नशे में धुत बस चालक ने पीपल्याहाना चौराहे के पास तेज रफ्तार में स्पीड ब्रेकर पर बस कूदा दी, जिससे बस के भीतर अफरा-तफरी […]

You May Like

Play sound