भोपाल में कमर्शियल सीलिंग शुरू, रहवासियों की राय बंटी: कोई पक्ष में तो कोई विरोध में

भोपाल: रहवासी इलाकों में नियमों के विपरीत चल रही कमर्शियल गतिविधियों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई शुरू हो गई है। कार्रवाई के बीच हमने रहवासियों से बात कर उनकी राय जानी। कुछ लोग सीलिंग के पक्ष में हैं और उनका कहना है कि बड़ी व्यावसायिक गतिविधियों से शोर, ट्रैफिक और पार्किंग जैसी समस्याएं बढ़ती हैं। वहीं कुछ रहवासी छोटी दुकानों और स्थानीय कारोबार को बंद करने के विरोध में हैं। उनका कहना है कि इन दुकानों से रोजमर्रा की जरूरतें घर के पास पूरी होती हैं और कई लोगों का रोजगार भी जुड़ा है।

Next Post

भीम कुंडी घाट पर मिली महिला की लाश

Tue Sep 1 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत पड़रिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह महानदी के भीम कुंडी घाट पर एक अज्ञात महिला का शव पानी में उतराता हुआ पाया गया। सुबह-सुबह नदी किनारे शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों […]

You May Like