
सरई । अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज एवं अदाणी पावर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत 1050 यूनिट रिकॉर्ड रक्तदान कर सामाजिक सन्देश दिया है।
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान के लिए प्रेरित करना है। सरई तहसील के झलरी गांव स्थित एमएफए बिल्डिंग एवं गोंडबहेरा उज्जैनी में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मेडिकल की टीम में शामिल डॉ. एनके जैन, हरिशंकर गुप्ता, प्रियंका दुबे एवं निभा द्विवेदी के नेतृत्व में अदाणी समूह के कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के सहयोग से 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जबकि बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी अस्पताल सीधी एवं जिला चिकित्सालय, सीधी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में प्रोजेक्ट, ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस विभाग के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 900 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की ओर से विनोद सिंह, राधा रमण रॉय सहित अनेक अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वहीं बंधौरा स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की ओर से चीफ बिजनेस ऑफिसर वी. भानु प्रकाश राव प्रसाद, प्रोजेक्ट हेड सजल चटर्जी एवं अन्य ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
