मोबाइल हैक कर खाते से 99 हजार रुपए उड़ाए

इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र की समर्थ ड्रीम सिटी निवासी बलराम पिता घासीराम जोशी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए. आरोपियों ने पीड़ित की यूपीआई आईडी का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर 10 अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी, घटना 5 जुलाई की रात की है.

लगातार रकम कटने के 10 संदेश मिलने पर पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई. गांधी नगर थाना प्रभारी अनिल यादव का कहना है कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल उन बैंक खातों और यूपीआई आईडी की तकनीकी जांच कर रही है.

Next Post

मरीज की मदद करना टमटम चालक को पड़ा भारी, मौत के बाद पुलिस ने थाने में बैठाया

Sat Jul 11 , 2026
ग्वालियर: इंसानियत दिखाना एक टमटम चालक को भारी पड़ गया। जानकारी के मुताबिक, चालक ने अस्पताल पहुंचे एक मरीज को ऑटो से उतरने में मदद की थी। लेकिन मरीज की मौत के बाद पुलिस ने मदद करने वाले उसी चालक को थाने में बैठा लिया।चालक की पत्नी जब अपने पति […]

You May Like