पार्टी व समाज की एक बड़ी क्षति- सांसद

सतना: सांसद गणेश सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि श्री यादव का निधन उन्हें भीतर तक झकझोर गया है। वे कुशल राजनीतिज्ञ ही नहीं बल्कि एक सच्चे कर्मयोगी थे जिन्होने जिले के ही नहीं बल्कि देश के युवाओं को प्रेरित किया।

सांसद ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि  श्री यादव का निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है, जिसकी भरपाई अब कभी  नहीं हो पाएगी। उनका निधन नि:शब्द कर गया है। पूर्व आयोग सदस्य  लक्ष्मी यादव के निधन को पार्टी व सामाजिक क्षेत्र की भी एक बड़ी क्षति बताते हुए  सांसद ने  श्री यादव की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

Next Post

लक्ष्मी की अंतिम यात्रा में उमड़ा सैलाब

Mon Mar 10 , 2025
सतना: भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ, उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की तादाद में उमड़ा जन सैलाब.उन्हें उनके पुत्र ने कोलगवां स्थित मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like