देश भ्रमण पर निकली सोलो साइकलिस्ट पन्ना पहुंची

पन्ना, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय साइकिल से देश भ्रमण पर निकली हैं। वे अब तक 16 हजार 300 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। आज पन्ना पहुुंचने पर सोलो साइकलिस्ट ने जिला कलेक्टर से भेंट की।
कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोलो साइकलिस्ट एवं एथलीट आशा मालवीय को आज पन्ना आगमन पर प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर सुरेश कुमार ने कलेक्टर कक्ष में आशा का सम्मान करते हुए दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की और इस अभिनव प्रयास को देश के युवाओं और महिलाओं के लिए प्ररेणा स्त्रोत बताया।
आशा मालवीय ने बताया कि 24 जून को वे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से करगिल विजय दिवस की रजत जयंती पर भारतीय सेना के सैनिकों की वीरता, शौर्य और अदम्य साहस का जश्न मनाने के लिए अकेले साइकिल से यात्रा पर रवाना हुई हैं। महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता का प्रयास भी साइकिल यात्रा का उद्देश्य है। उनके द्वारा अब तक 16 हजार 300 किलोमीटर की यात्रा की जा चुकी है। कन्याकुमारी से करगिल और सियाचीन की यात्रा भी इस दौरान उन्होंने सफलतापूर्वक पूर्ण की।

Next Post

चार लोगों की हत्या कर शव को सेप्टिक टैंक में छुपाने के छह आरोपी गिरफ्तार

Tue Jan 7 , 2025
सिंगरौली, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के बडोखर गांव में चार लोगों की हत्या के मामले का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने चारों की हत्या कर शवों को सेप्टिक टैंक में छुपा […]

You May Like