संत शिरोमणि दादाजी महाराज का जन्म महोत्सव धूमधाम के साथ मना

ग्वालियर: श्री दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में धूमधाम से भक्ति भाव के साथ श्री दादाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम जगत गुरु स्वामी रामेश्वरानंद महाराज द्वारा बड़े गुरु महाराज सन्त श्री दादाजी महाराज का चरण वंदन, चंदन चर्चा, आरती पूजन कर गुरु महाराज की महिमा का बखान किया गया। श्री रामेश्वरानंद महाराज ने कहा कि संत जगत में बड़े काम को आते है, अमर बनाना सिखाते हैं।

सद्गुरु संत श्री दादा जी महाराज ने अपना पूरा जीवन समाज के लाखों लोगों के कल्याण हेतु समर्पित कर दिया।उनकी हमारे ऊपर इतनी कृपा है कि उनके ऋण से हम कभी मुक्त नहीं हो सकते। सत्संग के अनुरूप ही भजन गए गए जिसे सुनकर सभी भक्तजन भाव विभोर हो गए। महाराज जी द्वारा केक काटा गया जो सभी भक्तों में वितरण किया गया । तत्पश्चात सभी भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। गोविन्द गौ शाला में गौ सेवा की गई।

Next Post

छह माह से अंधेरे में डूबा बेरखेड़ी जोरावर, ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Wed Jan 7 , 2026
बेगमगंज: बेरखेड़ी जोरावर में पिछले 6 माह से अंधकार छाया हुआ है । विद्युतजनित सभी कार्य ठप्प  होने से ग्रामीणजन परेशान है। वही वार्षिक परीक्षाएं सिर पर होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों सहित अभिभावक भी चिंतित हैं , क्योंकि पिछले माह से गांव में अंधेरा […]

You May Like