बेगमगंज: बेरखेड़ी जोरावर में पिछले 6 माह से अंधकार छाया हुआ है । विद्युतजनित सभी कार्य ठप्प होने से ग्रामीणजन परेशान है। वही वार्षिक परीक्षाएं सिर पर होने से बच्चों की पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों सहित अभिभावक भी चिंतित हैं , क्योंकि पिछले माह से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। जिम्मेदार प्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई जाने के बावजूद भी गांव से उतर गया ट्रांसफार्मर नहीं रखा गया जिससे बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है , जबकि बकायादार बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बकाया बिल जमा किए हुए डेढ़ माह व्यतीत हो गया है ।
इसके बावजूद भी बिजली अधिकारी ट्रांसफार्मर नहीं मिलने का बहाना बनाकर पूरे गांव को अंधेरे में रखे हुए हैं। जिसके कारण ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल गांव में ट्रांसफार्मर रखकर बिजली सप्लाई शुरू नहीं की गई तो सभी ग्रामीणजन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
ग्रामीणजनों में सुनील पटेल ,शकील खान, भगवानदास , मुबारक , राजकुमार इत्यादि सहित अनर्कों ग्रामीणजन का कहना है कि विगत छह माह पहले गांव की अटल ज्योति का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद गांव की बिजली किसान फीटर से चल रही है,किसान फ़ीटर की बिजली दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे एवं रात्रि 2 बजे से सुबह 6 बजे आती है,जिसके चलते ग्रामीण रातभर अंधेरे में रहते है,जबकि गांव के ज्यादातर बकायादारों ने डेढ़ माह पहले ही बिल जमा कर दिया था ,ग्रामीणजन फिलहाल किसान रूपेश यादव के खेत में लगे ट्रांसफार्मर से बिजली गांव एवं खेतों से उपयोग कर रहे है.
जिससे उनके खेत में एक सैकड़ा के करीब बिजली केबिल डली होने से किसान को बिजली केबिल से 4 जनवरी को करंट लग गया,जो गंभीर हालत में भोपाल की एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहीं प्रभावित किसानों का कहना हैg कि विगत 6 माह से बिजली विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं फिर भी बिजली अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है ।जब भी जाओ तो यही बोलते हैं कि ट्रांसफार्मर आने के बाद ही गांव में बिजली की सप्लाई की जाएगी। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है लोड के अनुसार 63 एचपी का ट्रांसफार्मर रखने के बाद समस्या का हाल हो जाएगा जबकि विद्युत मंडल कार्यालय में आज भी ट्रांसफार्मर मौजूद है।
इनका कहना है
बिजली विभाग के जेई नीरज गुप्ता का कहना है कि विगत माह पहले ही गांव की अटल ज्योति कनेक्शन बंद है, गांव के लोगों के बिजली बिल बकाया है,बिल जमा होने पर अटल ज्योति वाला ट्रांसफार्मर गांव में रखवा दिया जायेगा। फिलहाल ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है।
