शाजापुर, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में आबकारी टीम ने छापा मार कर 5500 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर देशी मदिरा जप्त की है।
आबकारी सूत्रों ने बताया कि जिले में स्थित निपानिया कंजर डेरे पर कल आबकारी टीम ने दबिश दी। इस दौरान 5500 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई है। जप्त लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 05 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं।
Next Post
आबकारी टीम ने जब्त की 57.6 लीटर शराब
Tue Jan 7 , 2025
विदिशा, 07 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में आबकारी टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 57.6 लीटर शराब जब्त की है। आबकारी सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से कल मिली सूचना पर आबकारी टीम ने जिले के गेंहूखेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर एक मोटरसायकल […]

You May Like
-
4 months ago
मारपीट का बदला लेने के लिए हुई थी युवक की हत्या
-
1 year ago
तीन घरों में लाखों की चोरी
