
ओंकारेश्वर, खंडवा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार पतारसी की जा रही है। इसी क्रम में ओंकारेश्वर में दुकान और गुमटी के ताले तोड़कर चोरी करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मश्रूका जब्त किया गया है।
18 जुलाई 2026 को थाना मांधाता में गौमुख घाट पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर शटर उचकाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट पर थाना मांधाता में अपराध क्रमांक 190/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक खंडवा अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गजेन्द्र सिंह कंवर और एसडीओपी पुनासा मनोहर गवली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोख सिंह सिंदया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ओंकारेश्वर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से 3 संदिग्धों को चिन्हित कर हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से नगदी जब्त कर न्यायालय पुनासा में पेश किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी -*
1. बल्लू उर्फ बलराम पिता किशोर चंदेल (26), निवासी कैलाश खो, ओंकारेश्वर
2. टक्कू उर्फ रामप्रसाद पिता गोपाल मानकर (19), निवासी ग्राम नांदिया, थाना बड़वाह, जिला खरगोन
3. शंकर पिता रम्मू मानकर (20), निवासी ग्राम नांदिया, थाना बड़वाह
