जबलपुर: नव वर्ष के जश्न की आड़ में तिलवारा थाना अंतर्गत शॉन एलीजे होटल में हुड़दंग मची थी। देर रात कानफाड़ू डीजे बज रहे थे। पुलिस ने भनक लगते ही रेड मार दी। मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तेज आवाज में साउंड बाक्स बजाने वाले आपरेटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।टीआई ब्रजेश मिश्रा ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि शॉन एलीजे होटल में तेज साउण्ड से ध्वनि विस्तारक यंत्र बजाया जा रहा है, सूचना पर शॉन एलीजे होटल में दबिश दी गई.
होटल के पीछे लॉन में लोग पार्टी करते हुये तेज डीजे साउण्ड में ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुये ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग करते हुये तेज आवाज में साउण्ड बजा रहे थे, साउण्ड आपरेटर भानूप्रताप सिंह 36 वर्ष निवासी लम्हेटा मोड़ सगड़ा तिलवारा से तेज ध्वनि में साउण्ड बजाने की अनुमति पूछने पर नहीं होना बताया, आरोपी साउण्ड आपरेटर के कब्जे से 2 बड़े साउण्ड, एक मिक्सर मशीन, 1 कार्डलेस माईक जप्त करते हुये आरोपी साउण्ड आपरेटर भानूप्रताप सिंह के खिलाफ मप्र कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
