
भोपाल।शहर में गुरुनानक मंडल ने ईदगाह स्थित कैंब्रिज स्कूल में एक मानव श्रृंखला कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया. जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में सेना के जज्बे को सलाम किया गया. इस अवसर पर, अध्यक्ष राकेश कुकरेजा और विद्यालय समिति अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल सहित शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के दौरान, छात्र छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर हर घर तिरंगा लहराने का आह्वान किया. यह आयोजन ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के समर्थन करने और देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया.
मंडल अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने बताया हम आज यहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का समर्थन करने और देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए एकत्रित हुए है. विधालय समिति अध्यक्ष सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल ने कहा हमारी सेना के शौर्य को सलाम करना और हमारी आन बान शान तिरंगे को लगाना हमारा फर्ज है.
