स्कूल संचालक पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग

सिंगरौली। जिला शिक्षा केंद्र में पदस्थ सहायक परियोजना समन्वयक (मोबिलाइजेशन) राजेश पटेल के साथ अशासकीय विद्यालय संचालक द्वारा मारपीट का मामला गरमा गया है। एपीसी के समर्थन में मप्र अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने जिलाध्यक्ष अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामला रविन्द्रनाथ टैगोर पूर्व मावि खटखरी के जियो टैग फोटो लेने के दौरान हुआ, जब संचालक निशीकांत शाह ने जांच टीम का पंचनामा फाड़कर मारपीट की। घटना की रिपोर्ट चौकी खुटार में दर्ज है, पर कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। ज्ञापन के समय कई अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

नंदानगर सिविल अस्पताल जल्द होगा शुरू, उपमुख्यमंत्री ने दिए ओपीडी प्रारंभ करने के निर्देश

Wed Aug 13 , 2025
इंदौर. उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माणाधीन नंदानगर सिविल अस्पताल का निरीक्षण कर जल्द से जल्द ओपीडी प्रारंभ करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि शेष कार्य पूर्ण होते ही अस्पताल का लोकार्पण किया जाएगा. नंदानगर में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 50 बिस्तरीय सिविल […]

You May Like