वित्तीय वर्ष २५-२६ में इफ्को ने रु. ४,१०६ करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड कर-पूर्व लाभ अर्जित किया : दिलीप संधाणी

  • सदैव मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभारी : दिलीप संधाणी
  • नैनो उर्वरक तकनीक के माध्यम से भारतीय कृषि में नई क्रांति की दिशा तय की : दिलीप संधाणी
  • यह उपलब्धी केवल आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि किसानकी मेहनत, कर्मचारीयों के समर्पण और सहकारिता के मूल्यों की विजय गाथा है : दिलीप संधाणी
  • ११८.७५ लाख मेट्रिक टन उर्वरक बिक्री : दिलीप संधाणी

इफ्को के अध्यक्ष दिलीप संधाणी ने कहा की, भारतीय सहकारिता आंदोलन के इतिहास में वित्तीय वर्ष २०२५-२६ एक मिल का पत्थर बनाकर उभरा है। सं १९६७ में मात्र ५७ सहकारी समित्तियों के साथ शुरू हुई इफ्को की यात्रा आज ३६,००० से अधिक समितियों और करोडो किसानो के विश्वास की पहचान बन चुकी है। विश्व स्तर पर दूसरी सबसे बड़ी सहकारी संस्था के रूप में स्थापित होना केवल एक उपलब्धी नहीं, बल्कि भारत की सहकारिता शक्ति का जीवंत प्रमाण है। इस स्वर्णिम वर्ष में इफ्को ने रु. ४,१०६ करोड़ से अधिक का सर्वकालिक रिकॉर्ड लाभ अर्जित किया। यह उपलब्धी केवल आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि उन किसानो की मेहनत, कर्मचारीयों के समर्पण और सहकारिता के मूल्यों की विजय गाथा है।

उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में भी इफ्को ने नए कीर्तिमान स्थापित किए। ११८.७५ लाख मेट्रिक टन उर्वरक की रिकॉर्ड बिक्री और देशभर में ११९.६८ लाख मेट्रिक टन की आपूर्ति इस बात का प्रमाण है की संस्था किसानो की आवश्यकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। यूरिया और डी. ए. पी. की बढ़ती बिक्री ने कृषि क्षेत्र में इफ्को की निर्णायक भूमिका को और सुदृढ़ किया है।

वित्तीय वर्ष २०२५-२६ में ३०१ लाख से अधिक बोटलो की बिक्री के साथ नैनो उर्वरको की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर, धरामृत जैसे उत्पाद किसानो के लिए अधिक प्रभावी, पर्यावरण अनुकूल और लागत प्रभावी विकल्प के रूप में सामने आए है। इसके साथ ही नैनो एनपीके लिक्विड (८-८-१०) और नैनो एनपीके ग्रेन्यूलर (२०-१०-१०) को उर्वरक नियंत्रण आदेश के अंतर्गत अधिसूचित किया गया है, जो विश्व में अपनी तरह के पहले उत्पाद है। उन उत्पादो का उपयोग पत्तीयो पर छिड़काव और मिट्टी दोनों तरीको से किया जा शकता है , जिससे पोषक तत्वों की दक्षता बढ़ती है और पर्यावरण पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

नैनो तकनीक के विस्तार के लिए इफ्को ने बेंगलुरु के देवनहल्ली में चौथे नैनो उर्वरक संयंत्र का उद्धाटन किया है, जिससे इफ्को की कुल उत्पादन क्षमता लगभग ९.५ लाख बॉटल प्रतिदिन हो गई है। वही कोयंबतूर में स्थापित नैनो नवाचार केंद्र अनुसंधान और तकनीकी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन रहा है, जहा कृषि के भविष्य को ध्यान में रखते हुए नई तकनीको पर कार्य किया जा रहा है।

इफ्को अपने कर्मचारीयो के कल्याण के प्रति भी समान रूप से प्रतिबद्ध है। इसी दृष्टी से इफ्को के अध्यक्ष श्री संधाणी के नेतृत्व में संस्था से जुड़े संविदा कर्मचारीयो के लिए रु. २०,००० प्रति माह न्यूनत्तम वेतन की गारंटी लागू की गई है, जो १ नवम्बर २०२५ से प्रभावी है। इस निर्णय से हजारो कर्मचारीयो को सीधा लाभ मिला है और संस्था ने इसके लिए लगभग रु. १४० करोड़ का अतिरिक्त व्यय वहां किया है।

आज इफ्को की उपस्थिति केवल भारत तक सिमित नहीं है। हम ४० से अधिक देशो में अपनी सेवाएँ और उत्पादक पहुंचा रहे है। ब्राजील में नैनो उर्वरक उत्पादन के लिए संयुक्त उदयम की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे भारतीय नैनो तकनीक को वैश्विक मंच पर नई पहचान मिलेगी।

एक सहकारी नेता के रुप में मेरा दृढ विश्वास रहा है की किसान की समृध्धी ही राष्ट्र की समृद्धि का आधार है। इसी भावना से प्रेरित होकर इफ्को ने वैश्विक चुनौतियों के बावजुद किसानो के लिए उर्वरको की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की। वैकल्पिक आपूर्ति श्रृंखलाओं का निर्माण और समय पर स्टॉक प्रबंधन इस दिशा में महत्वपूर्ण रहे।

आगे की राह स्पष्ट है – नैनो तकनीक, जैविक उर्वरक और आधुनिक कृषि पद्धतियों’ के समन्वय से इफ्को के माध्यम से हम सब संयुक्त प्रयास कर लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के “विकसित भारत @२०४७” के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर इफ्को के अध्यक्ष श्री दिलीप संधाणी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह, केंद्रीय उर्वरक मंत्री श्री जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए हदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इफ्को निर्देशक मंडल के सभी सदस्यों का भी धन्यवाद जिन्होंने सदैव सहयोग किया। साथ-साथ प्रबंध निर्देशक, अधिकारीयो एवं कर्मचारीयो के समर्पण और अथक प्रयासों के लिए उन्हें हार्दिक बधाई और धन्यवाद देता हूँ।

Next Post

नड्डा ने असम में राजग की प्रचंड जीत का किया दावा

Mon Apr 6 , 2026
तिनसुकिया/लखीमपुर, 06 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि असम की जनता नौ अप्रैल को भारी बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की सरकार बनाने का […]

You May Like