पालदा में धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन झांकी

इंदौर: पालदा क्षेत्र में पालदा के राजा को गणेश विसर्जन के अवसर पर आसपास के गली-मोहल्लों के रहवासियों द्वारा भव्य झांकी निकाली गई. गणेशजी को विसर्जन के लिए ले जाने वाली इस झांकी में 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए. महिलाएं, पुरुष और बड़ी संख्या में बच्चे पूरे उत्साह के साथ झांकी में शामिल हुए और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बप्पा को विदाई दी. झांकी में आकर्षण का केंद्र भालू, पांडा, खरगोश, बंदर और गोरिल्ला जैसे कार्टून किरदार रहे, जो पूरे रास्ते नृत्य करते हुए लोगों का मनोरंजन करते नजर आए.

डीजे की धुन, नाचते श्रद्धालुओं और रंग-बिरंगे किरदारों के बीच झांकी में पूरे समय उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। गणेशजी की प्रतिमा को ससम्मान झांकी के साथ जवाहर टेकरी की गिट्टी खदान के जलकुंड तक ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ उनका विसर्जन किया गया. पालदा क्षेत्र की इस विसर्जन झांकी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ बप्पा को भावपूर्ण विदाई दी.

Next Post

भारत का अमेरिकी LPG की तरफ बड़ा झुकाव, लाखों टन LPG इंपोर्ट के लिए जारी किया मेगा टेंडर

Sat Sep 26 , 2026
मुंबई, मिडिल ईस्ट में जारी घमासान के बीच भारत ने अमेरिका से 27.5 लाख टन LPG इंपोर्ट का ज्वाइंट टेंडर जारी किया है ताकि देश में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से बनी रहे। मिडिल ईस्ट में जारी घमासान के बीच भारत ने ईंधन खरीद में बड़ा बदलाव किया […]

You May Like