मलेशिया अगले साल 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन लागू करेगा। साइबरबुलिंग, स्कैम और ऑनलाइन शोषण से बचाने के लिए सख्त नियम बनाए जा रहे हैं।
मलेशिया अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाने वाला एशिया के शुरुआती देशों में शामिल हो गया है। कम्युनिकेशन मिनिस्टर फहमी फदजिल ने रविवार को घोषणा की कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों को साइबरबुलिंग, ऑनलाइन स्कैम, यौन शोषण और अन्य डिजिटल जोखिमों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
