दूषित पानी मामला: भागीरथपुरा में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, हंगामा, धक्का-मुक्की और गिरफ्तारियां

इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। कांग्रेस नेताओं के इलाके में पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान नारेबाजी, चप्पल फेंकने और पाइप से धक्का-मुक्की की घटनाएं भी सामने आईं।

हालात बिगड़ने पर मौके पर मौजूद पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में असहाय नजर आई। आरोप है कि पुलिस ने हंगामा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को हटाने के बजाय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को इलाके में लोगों से मिलने से रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने आरोप लगाया कि भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और प्रशासन इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है।

हंगामे के बीच पुलिस ने कांग्रेस समिति के कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी को भी हिरासत में लिया गया। क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Next Post

घने कोहरे ने रोका हवाई यातायात, 3 घंटे बाद उतरा पहला विमान

Sat Jan 3 , 2026
इंदौर. शहर में सुबह से छाए घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया. दृश्यता बेहद कम होने के कारण जहां रोजाना तड़के शुरू होने वाली उड़ानों पर ब्रेक लग गया, वहीं दर्जनभर से ज्यादा फ्लाइट घंटों देरी से संचालित हुईं. पहले विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने […]

You May Like

मनोरंजन