जिला न्यायालय के सेशन हाउस में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ग्वालियर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेशन हाउस जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित किशोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला न्यायालय में पदस्थ सभी न्यायाधीशों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) नवीन शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुष्पेन्द्र सिंह सहित अन्य न्यायाधीशों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए लगाए गए पौधों की उचित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

Next Post

कुएं में मिले दो लापता बच्चियों के शव, गांव में पसरा मातम

Wed Sep 2 , 2026
दमोह/जबेरा: थाना जबेरा के ग्राम पंचायत बंशीपुर के ग्राम तांबरी से लापता दो बच्चियों की तलाश के दौरान उनके शव गांव के पास एक कुएं में मिले। बच्चियों के लापता होने की जानकारी मिलते ही संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने प्रशासनिक अधिकारियों को जल्द तलाश करने के […]

You May Like

मनोरंजन