सर्वर अपडेट करने आज बंद रही मंडी

ब्यावरा। भावांतर योजना के पहले दिन 24 अक्टूबर को अधिक लोड होने से सर्वर डाउन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जिले की कई कृषि मंडियो में परेशानी के साथ नीलामी कार्य भी प्रभावित हुआ. इसको देखते हुए मंडी बोर्ड द्वारा शनिवार को सर्वर अपडेट करने का निर्णय लेते हुए मंडियो में नीलामी कार्य बंद रखा गया.

परन्तु शनिवार के दिन मंडी में नीलामी कार्य बंद रखने संबंधी आदेश शुक्रवार की देर शाम को आने से इसकी जानकारी कई किसानों को नहीं लग पाई. यही कारण रहा कि शनिवार को अनेक किसान उपज लेकर स्थानीय कृषि मंडी आ गये. यहां आकर उनको पता चली कि आज नीलामी कार्य बंद है.

मंडी में उपज लेकर आये किसानों के अनुसार जानकारी नहीं होने से वह उपज लेकर आ गये. कई किसान 20 से 25 किमी दूर गांव से ट्रेक्टर ट्रॉली व अन्य वाहनों में उपज लेकर आये. नीलामी नहीं होने से उनको आर्थिक नुकसान के साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ा. इस संबंध में मंडी प्रबंधन का कहना है कि शुक्रवार को देर शाम वरिष्ठ कार्यालय से शनिवार को मंडी में अवकाश होने की जानकारी आयी.

विदित है कि शुक्रवार को सर्वर डाउन होने से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा था. कुछ मंडियों में नीलामी कार्य भी बाधित हुआ था. पचोर में नीलामी कार्य में व्यवधान पहुंचा था.

Next Post

अवैध तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने अवैध तलवार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले पहले से ही दर्ज है. आरोपी गंभीर घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था. शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को संदेही नासिर (45) मदर इंडिया […]

You May Like