अवैध तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने अवैध तलवार के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ कई संगीन मामले पहले से ही दर्ज है. आरोपी गंभीर घटना को अंजाम देने के इरादे से घूम रहा था. शाहजहांनाबाद पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार को संदेही नासिर (45) मदर इंडिया कालोनी में घूमते दिखा. आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपने घर में लोहे की तलवार रखने की बात पुलिस को बताई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी नासिर के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौच करने, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने, अवैध हथियार रखने जैसे अपराधिक प्रकरण पहले से ही दर्ज है.

Next Post

रेलवे कालोनी में चोरी हुए जेवरात बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat Oct 25 , 2025
भोपाल। जीआरपी भोपाल ने रेलवे कालोनी में स्थित एक मकान से चोरी की घटना का पर्दाफाश किया है. जीआरी ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पास से सोने चांदी के कीमती आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रूपये मशरुका बरामद किया गया है. […]

You May Like

मनोरंजन