विधायक सप्रे को खुद नहीं पता उनकी कुर्सी कहाँ है, अधिकारियों को कर रही हैं ब्लैकमेल: कांग्रेस

बीना। कांग्रेस नेता प्रदीप राय ने कहा कि वर्तमान विधायक निर्मला सप्रे ने विधायक पद को मजाक बना दिया है, विधानसभा जैसी संवैधानिक गरिमामय विधानसभा भवन केंद्र को मनोरंजन बना दिया,विधानसभा गेट पर गई उपस्थिति दर्ज कराई किंतु अंदर नहीं गई क्योंकि उन्हें खुद पता नहीं है कि उनकी कुर्सी कहां है, विधानसभा में प्रश्न लगाती हैं किंतु अंदर नहीं जाती। इस तरह प्रश्न लगाने का क्या मतलब इससे स्पष्ट है वो अधिकारियों को अनावश्यक परेशान करना है या उन्हें ब्लैकमेल करना चाहती हैं।विधानसभा की राजनीति पूरे मध्यप्रदेश की सुर्खियों में है और कारण है निर्मला सप्रे 5 मई 2024 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष निर्मला सप्रे ने भाजपा की सदस्यता ली, बीना की जनता के लिए बलिदान है उनका कहना था बीना के विकास के लिए, बीना को सबसे विकसित बनाने के लिए, बीना को जिला बनाने के लिए यह हमारा बलिदान है।जबकि वर्तमान बीना की वस्तु स्थिति किसी से छुपी हुई नहीं है विधानसभा क्षेत्र के मतदाता अफसोस कर रहे हमने किसे बनाया जिसने जनता के साथ धोखा किया। राय ने कहा कि पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर पटेरिया, पूर्व मंत्री सुधाकर राव बापट पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर जिन्होंने बीना के विकास के लिए एक नई गति प्रदान की और बिना तेजी से विकास की ओर अग्रसर हुआ किंतु इस तेजी के साथ बिना विधायक निर्मला सप्रे के समय कोई भी ऐसा विभाग नहीं जहां पर भ्रष्टाचार से लिप्त ना हो हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है कल आपने देखा होगा मस्जिद वार्ड में जाती हैं और काम रूकवाती है दूसरी ओर नगरपालिका अध्यक्ष जाती है और काम शुरू करवाती हैं आखिर क्या चाहती हैं । उन्होंने कहा कि अगर वह कांग्रेस में है तो फिर विधानसभा के अंदर क्यों नहीं जाती क्यों जनता के साथ धोखा कर रही हैं क्यों पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।राय ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है मई माह में जनता की भावना को ध्यान में रखते हुए कोर्ट निर्णय लेगी और उपचुनाव होना लगभग तय है।

Next Post

श्री हनुमान प्राकट्योत्सव पर हुए धार्मिक आयोजन, कहीं अखंड रामायण तो कहीं किया भंडारा आयोजन

Fri Apr 3 , 2026
सोहागपुर। कलयुग में भी जीवंत संकट मोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर गुरुवार को ब्लाॅक के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुए। बताया जाता है कि गुरुवार को 100 से अधिक धार्मिक आयोजन समूचे ब्लॉक क्षेत्र में किये गए हैं। क्षेत्र के सभी हनुमान मंदिरों […]

You May Like