
दमोह/मड़ियादो। केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मड़ियादो बफरजोन (पन्ना टाइगर रिजर्व) को दी गई भूमि पर अमझिर गांव में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। हटा तहसीलदार आलोक जैन, वन परिक्षेत्र अधिकारी जेपी मिश्रा, मड़ियादो थाना से उपनिरीक्षक सरदार सिंह के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में राजस्व अमला, वन विभाग का अमला और पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व के बफरजोन में आने वाली इस भूमि को केन-बेतवा लिंक परियोजना के लिए चिन्हित किया गया था, जिस पर अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई जारी है।
