हॉट एयर बैलून पर भ्रामक खबरों से बचें, सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित: कलेक्टर

मंदसौर: कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हॉट एयर बैलून को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है। मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने स्पष्ट किया कि एयर बैलून में सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई है। मुख्यमंत्री केवल हॉट एयर बैलून को देखने गए थे।

हॉट एयर बैलून, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, गर्म हवा से भरा गुब्बारा होता है, जिसे उड़ान योग्य बनाए रखने के लिए हवा गर्म की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानक पूरी तरह पालन किए गए हैं।कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी असत्य या भ्रामक खबर पर ध्यान न दें और वास्तविक जानकारी का भरोसा करें।

Next Post

मूर्ती को लेकर राजनीतिक रोटी ना सेंकें: रीवा सांसद

Sat Sep 13 , 2025
रीवा: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रीनिवास तिवारी की मूर्ती लगाए जाने को लेकर विवाद शुरू हो चुका है एसएफ चौराहे पर मूर्ती लगाए जाने को लेकर पुलिस विभाग ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मूर्ति लगाने से रोक दिया परिणामस्वरूप कांग्रेस ने कहा की अब 17 सितम्बर को रीवा कीजनता तय […]

You May Like