नयना और हर्षित ने आइस-स्केटिंग में जीते स्वर्ण पदक

लेह (लद्दाख), (वार्ता) शीतकालीन खेलों के पांचवें संस्करण के दूसरे दिन शुक्रवार को तेलंगाना और कर्नाटक ने स्पीड स्केटिंग स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक जीते।

आज यहां खेले गये स्केटिंग मुकाबलों में तेलंगाना की नयना श्री तल्लूरी ने केआईडब्ल्यूजी 2025 का पहला स्वर्ण पदक जीता और एनडीएस स्टेडियम में महिलाओं की 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर ‘हैट्रिक’ पूरी की।

कर्नाटक के हर्षित ने गुपुक्स पॉन्ड में दिन का दूसरा स्केटिंग स्वर्ण पदक जीता। कर्नाटक के ही हर्षन दूसरे तथा हरियाणा के सचिन सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

स्पीड स्केटिंग 500 मीटर महिला फाइनल में तेलंगाना की नयना श्री तल्लूरी 1:01.35 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, कर्नाटक की प्रतीक्षा केएस 1:02.84 समय के साथ दूसरे तथा महाराष्ट्र की स्वरूपा देशमुख 1:03.15 समय के साथ तीसरे स्थान पर रही

स्पीड स्केटिंग 1000 मीटर लंबे ट्रैक पुरुष फाइनल में कर्नाटक के हर्षित बीटी ने 1:44.22 समय के साथ स्वर्ण तथा तमिलनाडु के गुरु हर्षन एच 1:55.38 के साथ दूसरे तथा हरियाणा के सचिन सिंह 1:56.63 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

आइस हॉकी (पुरुष) स्पर्धा में आईटीबीपी ने हरियाणा को 11-0 से हराया, केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख ने चंडीगढ़ को 6-0 से हराया तथा सेना ने महाराष्ट्र को 15-0 से हराया।

आइस हॉकी (महिला) स्पर्धा में केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख ने चंडीगढ़ को 6-1 से हराया।

Next Post

राष्ट्रीय खेल के लिये यूपी का दल उत्तराखंड रवाना

Sat Jan 25 , 2025
लखनऊ, (वार्ता) उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तर प्रदेश की टीमों की रवानगी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत शुक्रवार को भव्य विदाई के साथ हुई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने ओलंपिक ध्वज दिखाकर उत्तर प्रदेश […]

You May Like