मानपुर पुलिस की कार्रवाई:हथियार तस्करी में चार आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्टल जब्त

इंदौर । मानपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 देशी पिस्टल, 13 मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस सहित अन्य सामान जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 4.23 लाख रुपए बताई गई है।

कार्रवाई के बारे में एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया ने बताया कि पुलिस ने लेबड़-मानपुर फोरलेन स्थित तुलसी चिनार ग्रीन पार्क कॉलोनी के पास दबिश देकर आरोपियों शिवम तोमर (मुरैना), कार्तिक (इंदौर), राजू छाबड़ा और भगतसिंह दांगी (दोनों धार) को पकड़ा।

तलाशी में आरोपियों के पास से अलग-अलग मात्रा में देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और बैग बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी शिवम तोमर पर पहले भी ग्वालियर व हरियाणा में मामले दर्ज हैं, जबकि कार्तिक पर इंदौर में एनडीपीएस और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Next Post

पामाखेड़ी डकैती का खुलासा 9 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

Thu Mar 26 , 2026
खंडवा। नर्मदानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पामाखेड़ी में 12 मार्च को हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 6 आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 12 बोर बंदूक, 27 कारतूस, 1.60 लाख रुपये नगद तथा वारदात में […]

You May Like