दुकान-मकान और गोदाम को आग ने घेरा, तोडनी पडी दीवार

शिवपुरी: बदरवास कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यापारी की किराना दुकान और पीछे बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में उसने विकराल रूप ले लिया। दुकान के ऊपर ही व्यापारी अपने परिवार के साथ रहता था, इसलिए सबसे पहले परिवार को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद दमकल, पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी में व्यापारी ने करीब 10 से 15 लाख रुपए के नुकसान का दावा किया है। आग से न सिर्फ दुकान और गोदाम का सामान जलकर खाक हो गया, बल्कि मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

वार्ड 6 निवासी व्यापारी विष्णु सिंघल के मकान के नीचे किराने की दुकान और पीछे गोदाम बना हुआ है, जबकि ऊपर उनके परिवार का निवास है। अचानक घर के भीतर अजीब सी गर्माहट महसूस हुई और दूसरी मंजिल की छत गर्म होने लगी। इसके साथ ही धुआं उठता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते ही व्यापारी विष्णु सिंघल और उनके परिवार के लोग घबराकर जाग गए। जब वे नीचे पहुंचे तो देखा कि दुकान और पीछे गोदाम में आग धधक रही थी। कुछ ही पलों में आग ने अपना फैलाव बढ़ा लिया और पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया।

घटना के समय व्यापारी विष्णु सिंघल अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर के अंदर ही मौजूद थे। ऐसे में सबसे पहले स्थानीय लोगों और परिवार के सदस्यों ने मिलकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव तथा पार्षद राहुल जाट को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत का अमला मौके पर पहुंचा और राहत अभियान चलाया।

Next Post

चलती गाड़ी में भीषण आग, हाईवे पर राख हो गया कंटेनर

Sat Apr 4 , 2026
शिवपुरी: इंदौर से एक कंटेनर लोड होकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में चलती गाड़ी में भीषण आग लग गई। शिवपुरी हाईवे पर मोहन टोल से 500 मीटर पहले आग लगी। ड्राइवर फायर ब्रिगेड सेवा के लिए टोल पर गया तो 15 से 20 मिनट निकल गए, तब तक गाड़ी […]

You May Like