सफह पर आवाज” के लिए पुरस्कृत होंगे विनय उपाध्याय

खंडवा। खंडवा के जाने-माने कला समीक्षक और उदघोषक विनय उपाध्याय मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग की साहित्य अकादेमी के प्रतिष्ठित बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार से सम्मानित होने जा रहे हैं। 25 अगस्त की शाम रवीन्द्र भवन भोपाल में आयोजित एक गरिमामय समारोह में उन्हें यह सम्मान अलंकरण संस्कृति-पर्यटन मंत्री धर्मेद्र सिंह लोधी प्रदान करेंगे। विनय की बहुचर्चित पुस्तक “सफह पर आवाज” के लिए विशेष ज्यूरी ने पुरस्कार की अनुशंसा की है। पुरस्कार के तहत इक्यावन हज़ार रूपये की सम्मान निधि,प्रशस्ति और प्रतीक चिन्ह भेंट किए जाएंगे। सुनील जैन ने बताया कि खंडवा की गृहभूमि में रचनात्मक संस्कार अर्जित कर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अनूठी पहचान बनाने वाले खंडवा के विनय उपाध्याय द्वारा लिखित और संपादित दो दर्जन से अधिक पुस्तकें और ग्रंथ प्रकाशित और पुरस्कृत हो चुके हैं। उनकी पुस्तक “कला की छांव” को गृह मंत्रालय भारत सरकार ने पुस्तकालयों के लिए नामित किया है। विनय सांस्कृतिक पत्रिका ‘रंग संवाद’ के संपादक तथा टैगोर विश्व कला और संस्कृति केन्द्र के निदेशक हैं।

Next Post

हत्या के प्रयास के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun Aug 24 , 2025
विदिशा। थाना करारिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार […]

You May Like