हत्या के प्रयास के 4 फरार आरोपी गिरफ्तार

विदिशा। थाना करारिया पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 30 जून 2025 की शाम ग्राम हिनोतिया में फरियादी इंसाफ खान अपने भाई और बहनोई के साथ मौजूद था। तभी आरोपीगण अजहर खान, मजहर खान, सोहेल खान और आजम खान ने गाली-गलौज करते हुए फरसा, तलवार व डंडों से उन पर हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। बीच-बचाव करने वालों को भी जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में थाना करारिया में अपराध क्रमांक 193/25 दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मजहर खान उर्फ छोटू (37), अजहर खान (37), सोहेल खान (25) और आजम खान (37) के रूप में हुई। सभी आरोपी ग्राम काजी हिनोतिया, थाना करारिया के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Next Post

गणेश उत्सव: सडक़ों के गड्ढे भरें, बिजली के तार उठाएं,अत्यावश्यक सुविधाएं भी दें

Sun Aug 24 , 2025
खंडवा। 10 दिन का गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। लोगों की सुविधा प्रभावित न हो। उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए। गणेश प्रतिमा बैठाने वाले आयोजकों को भी व्यवस्थित करने के लिए महापौर अमृता अमर यादव ने कई बिंदु बनाकर निगम वालों को सतर्क रहने के लिए कहा […]

You May Like