जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा कालोनी त्रिमूर्ति नगर में चाकू से गोदकर हुई यशवंत उर्फ शिवा सेन ठाकुर 30 वर्ष निवासी करमेता की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है अब पुलिस पूरे मामले का खुलासा करने की तैयारी में है।
विदित हो कि संजय सिंह ठाकुर 58 वर्ष निवासी प्रोफेसर कालोनी करमेता माढोताल मण्डी विजय नगर में गाड़ी चलाते है। शाम 6 बजे उनके बेटे यशवंत उर्फ शिवा 30 वर्षीय पर कृष्णा कॉलोनी गोहलपुर में अज्ञात हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। मृतक के सीने पेट व हाथ में 6 जगह गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस, एफएसएल टीम ने मौका-ए-वारदात से अहम साक्ष्य जुटाए । साथ ही अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। मृतक माढ़ोताल थाने का निगरानी बदमाश था जिसके खिलाफ कई अपराध दर्ज है। नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर उदयभान बागरी ने बताया कि दो आरोपी नानू, बड्डू समुन्द्रे को पकड़ा गया है पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
