दक्षिण कोरिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपति को दी सुरक्षा तैयारियों की जानकारी

सोल, 04 जून (वार्ता) दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति ली जे-म्यांग को बुधवार को देश के शीर्ष सैन्य कमांडर ने सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
श्री म्यांग ने आज दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन किम म्युंग-सू ने श्री म्यांग को फोन करके सुरक्षा तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान राष्ट्रपति ने सेना से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा और अल्पकालिक मार्शल लॉ लागू होने के दौरान ‘गैरकानूनी आदेश’ पर किसी भी तरह की सक्रिय प्रतिक्रिया से गुरेज करने के लिए सैनिकों की प्रशंसा की।
गौरतलब है कि पिछले दिसंबर में अपदस्थ हुए रूढ़िवादी राष्ट्रपति यूं सुक-योल की असफल मार्शल लॉ कोशिश के कारण हुए अचानक चुनाव में श्री म्यांग ने जीत हासिल की और देश के 21वें राष्ट्रपति बने। उन्होंने दिन में चुनाव निगरानी संस्था की मंजूरी के बाद कमांडर-इन-चीफ सहित अपने राष्ट्रपति पद के कर्तव्यों को औपचारिक रूप से संभाल लिया।

Next Post

नीदरलैंड के प्रधानमंत्री शूफ ने दिया इस्तीफा

Wed Jun 4 , 2025
हेग, 04 जून (वार्ता) नीदरलैंड के प्रधानमंत्री डिक शूफ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुश्री शूफ ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा था कि वह राजा विलेम-अलेक्जेंडर को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। उन्होंने यह घोषणा दक्षिणपंथी पार्टी फॉर […]

You May Like