सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देश अनुसार बस स्टैंड स्थित नेहरू पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर सात दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ.
योगाचार्य सुरेश बाबू राठौड़ के मार्गदर्शन में चलने वाले इस शिविर का नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक संकल्प है. स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की ओर बढऩे का. आधुनिक जीवन की भागदौड़ में जो न केवल रोगों से बचाता है, बल्कि मन को भी शांत रखता है. हमें चाहिए कि हम रोज योग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें, ताकि हम एक स्वस्थ और सुखी समाज का निर्माण कर सकें. इसलिए योग करें, रोग भगाएं और और स्वस्थ जीवन अपनाएं. इस अवसर पर योगाचार्य सुरेश बाबू ने कहा कि योग का नियमित अभ्यास हमें कई तरह से फायदा पहुंचाता है. इस मौके पर जुगल किशोर त्यागी, सुनील दुबे, ओम बाबा राठौर, नरेंद्र खंगराले, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, विनीत गोयल, संतोष मालवीय, जितेंद्र भाटी, मांगीलाल प्रजापति मौजूद थे.
