ग्वालियर: आज कान्यकुब्ज सेवा संघ के तत्वाधान में कान्यकुब्ज छात्रावास में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान शरद महोत्सव मना कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व कमिश्नर रवि मिश्रा, हॉस्टल के पूर्व अध्यक्ष कोशल वाजपेई, पूर्व सचिव संजय मिश्रा उपस्थित थे। सेवा संघ के सभी निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष सोनू बाजपेई, उपाध्यक्ष रंजना दीक्षित, रानी मिश्रा, पिंकी पंडित, सचिन किशोर दीक्षित, मंत्री अनुराग दीक्षित, सोनू दीक्षित, भिंड मनीष दीक्षित वसुंधरा तिवारी, नरेश शुक्ला, पवन पांडे ने अतिथियों का स्वागत किया।
स्वागत भाषण कान्यकुब्ज सेवा संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष भुवनेश्वर वाजपेई सोनू द्वारा किया गया उन्होंने कहा कि वरिष्टों के आशीर्वाद से अपने समर्थ के अनुसार जो बन सकेगा वह करूंगा। मुख्य अतिथि पूर्व कमिश्नर रवि मिश्रा ने कहा कि समाज समाज एकजुट बना रहे। मुख्य अतिथि अनूप मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण ही सामाजिक समरसता में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है और कर रहा है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोनू वाजपेई को बधाई दी। अनूप मिश्रा ने 21000 रु की राशि छात्रावास के लिए दान स्वरूप प्रदान की। अनूप ने यह भी कहा कि इस हॉस्टल में एक लाइब्रेरी धार्मिक पुस्तकों की और प्राचीन ग्रंथो की होनी चाहिए।
सर्वप्रथम उपवर्गों के अध्यक्षों म प्र सनाढ्य सभा से किशन मुदगल, जीझोतिया समाज से रामनारायण मिश्र, भार्गव समाज से तीर्थ मिश्रा का सम्मान किया गया। मध्य प्रदेश सनाढ्य अकादमी से रामबाबू कटारे, सकल ब्राह्मण समिति से जयवीर भारद्वाज, विप्र जागरण मंच से धर्मेंद्र भारद्वाज, सर्व ब्राह्मण सभा से राजेश नायक, परशुराम सेवा संघ से इंजीनियर विजय शर्मा, सर्व ब्राह्मण महा सभा से रवि गोड, ब्राह्मण यूथ ब्रिगेड के गौरव शर्मा, जितेन शर्मा, मनीष शर्मा, मोहित दीक्षित, सुनील शर्मा, अनु कटारे आदि उपस्थित रहे। मातृशक्ति श्रीमती सरोज मिश्रा का शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र द्वारा स्वागत किया गया।
