डालिबोर स्व्रचिना को हराकर जैनिक सिनर इंडियन वेल्स के अगले दौर में

इंडियन वेल्स, (कैलिफोर्निया) 07 मार्च (वार्ता) इटली के स्कोर टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने इंडियन वेल्स ओपन में चेक गणराज्य के डालिबोर स्व्रचिना के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करे हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली। जैनिक सिनर ने अपनी पहली इंडियन वेल्स ट्रॉफी की तलाश में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्सिना को 64 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराया।

24 साल के सिनर का अगला मुकाबला डेनिस शापोवालोव से होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले साल के यूएस ओपन में चार सेट में हराया था। दोनों प्रोफेशनल मुकाबलों में 1-1 से बराबर हैं, जिसमें शापोवालोव ने 2021 में सिनर को पांच सेट के मुकाबले में हराया था।

मैच के बाद सिनर ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं मानिसक रूप अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं शांत हूं, मैं रिलैक्स हूं। लेकिन मैं मुकाबला करके भी बहुत खुश हूं। हमने बहुत मेहनत की। कोर्ट पर कई, कई घंटे। जिम में कई घंटे। मैं फिजिकली थोड़ा और मजबूत होने का प्रयास कर रहा हूं। हमने डबल सेशन किए, ज्यादा दिन की छुट्टी नहीं ली।”

 

 

Next Post

इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज चार्टर विमान से होगी स्वदेश रवाना

Sat Mar 7 , 2026
दुबई 07 मार्च (वार्ता) इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की वजह से हवाई यात्रा में रुकावट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा उपलब्ध कराये गये चार्टर विमान से स्वदेश रवाना होगी। इंग्लैंड, गुरुवार को भारत से अपना दूसरा फाइनल हारने […]

You May Like