सुरक्षा चौकस हो, सडकें जाम न हों: एसपी

जबलपुर: दीपावली पर्व और धनतेरस में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखें। बाजारों में कहीं पर भी जाम की स्थिति निर्मित न हो। त्योहार के समय सम्पत्ति सम्बंधी अपराध न हो ऐसी योजना बना ली। डायवर्सन प्वाईट लगाये, यातायात व्यवस्था बनाये रखे एवं संदिग्धों की चैकिंग करे। जहां-जहां भी भी सराफा बाजार हैं, आम्र्स गार्ड लगायी जाये। यह बातें पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पुलिस कन्ट्रोलरूम में राजपत्रित अधिकारी, थान एवं चौकी प्रभारियों की बैठक लेते हुए कहीं।

आगे उन्होंने कहा कि छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निष्पक्ष होना चाहिये। इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। बैठक में एसपी ने त्रिवार्षिक तुलनात्मक भादवि एवं बीएनएस व प्रतिबंधात्मक एवं माईनर एक्ट की विस्तार से समीक्षा की गयी।

इसके साथ ही थानावार लंबित गम्भीर अपराध हत्या एवं हत्या के प्रयास, लूट, झपटमारी, नकबजनी, धोखाधड़ी, महिला सम्बंधी अपराधों की विस्तार से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी उपस्थित रही

Next Post

अब ऑफलाईन टोकन से भी मिलेगी खाद

Wed Oct 15 , 2025
जबलपुर: किसानों को उर्वरक वितरण की जबलपुर जिले में पायलेट प्रोजेक्‍ट के तौर पर लागू की गई नई व्‍यवस्‍था ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली से ई-टोकन जनरेट करने में किसानों को आ रही कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार 15 अक्‍टूबर से […]

You May Like