ग्वालियर: सनकुआ धाम नदी पर बच्ची के डूबने के बाद आज सुबह से एक बार फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्ची सिमरन की तलाश सुबह से आपदा प्रबंधन सेवड़ा और एसडीआरएफ की टीम कर रही है।
तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर मौजूद हैं जबकि एसडीएम अशोक अवस्थी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। अब तक नदी में डूबी बच्ची सिमरन का कोई पता नहीं चल पाया है लेकिन रेस्क्यू टीम लगातार प्रयासरत है।
