इंदौर: अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भंवरकुआं और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश देकर 12 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 63 हजार रुपये नकद और ताश की गड्डियां जब्त की गई हैं.
पुलिस के अनुसार भंवरकुआं क्षेत्र में तीन इमली के पास एक मैदान में चल रहे जुआ फड़ पर कार्रवाई कर 7 आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे 49,500 रुपये बरामद हुए. वहीं छोटी ग्वालटोली पुलिस ने यशवंत प्लाजा स्थित एक दुकान पर दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 13,500 रुपये नकद जब्त किए.दोनों मामलों में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
