श्री बांकडे मंदिर पर होगा 9 कुंडीय यज्ञ और अष्टोत्तरशत 108 श्रीमद् भागवत कथा

शिवपुरी: श्री बांकड़े शिक्षा एवं विकास समिति के तत्वावधान में ‘श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं नव कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ’ का आयोजन किया जाएगा, जो 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम का श्रीगणेश शनिवार, 7 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा नगर के प्रतिष्ठित श्री राज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर श्री विष्णु मंदिर तक पहुंचेगी। कथा के मुख्य वक्ता बांकड़े हनुमान सिद्ध क्षेत्र के महंत गिरीश महाराज होंगे, जो श्रद्धालुओं को भागवत रसपान कराएंगे।

विशेष उत्सव और यजमान कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर भव्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे।श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में मुख्य यजमान श्रीमती प्रेमदेवी एवं महेश शिवहरे होंगे। गोवर्धन पूजन के मुख्य यजमान श्रीमती हेमलता एवं पंडित मुकेश पाराशर होंगे। रुक्मणी मंगल विवाह के मुख्य यजमान श्रीमती प्रियंका एवं गिरजेश श्रीवास्तव होंगे। 108 भागवत पाठ और महायज्ञ इस आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें 108 अष्टोत्तर श्रीमद भागवत मूल पाठ किए जाएंगे। साथ ही, नौ कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें विश्व कल्याण की कामना के साथ आहुतियां दी जाएंगी।

Next Post

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के हमलों में 10 सुरक्षाकर्मी और 70 लोग मारे गये

Sun Feb 1 , 2026
इस्लामाबाद, (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शनिवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) की ओर से किये गये हमलों में कम से कम 10 पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी तथा 70 से ज़्यादा लोग मारे गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रांत भर में 12 से ज़्यादा जगहों पर हुए हमलों में […]

You May Like