हाईस्कूल-हायर सेकेंडरी परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित

ग्वालियर: हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्र-छात्राओं का लंबे समय से बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार आज सुबह खत्म होने वाला है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज छह मई को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट का एलान मुख्यमंत्री निवास से किया जाएगा। इस साल लाखों विद्यार्थियों ने एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दी हैं और अब सभी को अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार है।

विद्यार्थी एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने के लिए दो डिटेल्स की जरूरत होंगी। रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर। नतीजे जारी होने पर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर रिजल्ट व मार्कशीट चेक कर सकेंगे। मध्यप्रदेश बोर्ड ने 2024-25 सेशन के 10वीं बोर्ड का एग्जाम 27 फरवरी से 19 मार्च तक लिया था।जबकि 12वीं बोर्ड एग्जाम का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था।

Next Post

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

Tue May 6 , 2025
जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत साठियां कुआं में रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही दमोह से ससुराल पक्ष देर शाम शहर पहुंंच गया और कोतवाली थाने पहुंचकर मायके पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों को जांच के […]

You May Like