
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत चंडालभाटा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि राधे नन्हेट 21 वर्ष निवासी कृष्णा कालोनी गोहलपुर ने सूचना दी कि शनिवार सुबह लगभग 9-30 बजे भाई जय नन्हेट 25 वर्ष निवासी अघोरी बाबा मंदिर के पास नगर निगर क्वाटर चंडालभाटा ने दुपट्टे से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
