
इंदौर। जिले के गौतमपुरा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के अंतर्गत प्रदेश के 1 लाख 34 हजार किसानों के खातों में कुल 249 करोड़ रुपए की राशि अंतरण की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भावांतर भुगतान योजना किसानों को उचित मूल्य सुरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण साधन है, जिससे उन्हें बाजार उतार-चढ़ाव के समय आर्थिक सुरक्षा मिलती है।
गौतमपुरा में हुए इस बड़े राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
