चरित्र निर्माण से ही होगा समर्थ भारत का निर्माण

 विवेकानंद केन्‍द्र कन्‍याकुमारी महानगर शाखा एवं नीडम द्वारा पदयात्रा एवं विमर्श कार्यक्रम आयोजित

ग्‍वालियर: समर्थ भारत पर्व के तहत व‍िवेकानंद केन्‍द्र कन्‍याकुमारी की महानगर शाखा एवं प्रकल्‍प नीडम द्वारा पदयात्रा एवं विमर्श कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर शाखा द्वारा सुबह एक पदयात्रा निकाली गई। यात्रा पीजीव्‍ही महाविद्यालय से प्रारंभ होकर एबीरोड, रामद्वारा होकर जीवाजी गंज स्थित दत्‍त मंदिर पर पहुंची। यहां मुख्‍य वक्‍ता के रूप में नीरज मंगल उपस्थित रहे, जबकि अध्‍यक्षता नगर सह संचालक संजीव संभरिया ने की। पदयात्रा का शुभारंभ प्रांत प्रमुख भंवर सिंह राजपूत, प्रांत अमृत परिवार प्रमुख श्रीमती सरोज अग्रवाल एवं नगर संचालक सनी भार्गव ने किया।
नीडम में हुए विमर्श कार्यक्रम में रामकृष्‍ण मिशन आश्रम के सचिव स्‍वामी सुप्रदीप्‍तानंद ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर्थ भारत के लिए चरित्र निर्माण सबसे महत्‍वपूर्ण है। उन्‍होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा एवं वर्तमान में हो रहे परिवर्तनों को हमें स्‍वीकारना होगा। जो नवाचार आज समाज में हो रहे हैं उन्‍हें भी हमें सीखना चाहिए। कार्यक्रम की अध्‍यक्षता मध्‍य भारत प्रांत के प्रांत प्रमुख भंवर सिंह राजपूत ने की।

प्रकल्‍प के संचालक लोकेन्‍द्र पाराशर ने आभार व्‍यक्‍त किया। इस अवसर पर प्रकल्‍प प्रमुख नितिन मांगलिक, ब्रजेश सिंघल, शश‍िदत्‍त गगरानी, विवेक पाण्‍डेय, उमाशंकर कुलश्रेष्‍ठ सहित बड़ी संख्‍या में प्रबुद्धजन एवं बच्‍चे उपस्थित थे।संगीत प्रस्‍तुति भी हुई: नीडम में आयोजित विमर्श कार्यक्रम से पूर्व संगीत की प्रस्‍तुति भी हुई। इसमें महक विश्‍वकर्मा, अदिति नामदेव एवं सु‍रुचि मिश्रा ने भजनों की प्रस्‍तुति दी। इसी क्रम में डॉ श्‍याम रस्‍तोगी ने सितार वादन किया। संगतकार संजय राठौर रहे।

Next Post

जिला अध्यक्ष की सूची जारी नहीं कर सकी भाजपा

Sun Jan 12 , 2025
ग्वालियर:भाजपा द्वारा आज भी समाचार लिखे जाने तक जिला अध्यक्ष की सूची जारी नहीं की जा सकी है। खबर है कि सूची फाईनल होने के बावजूद पार्टी के कर्ताधर्ता यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि सूची को किस प्रकार जारी किया जाए उन्हें भय है कि यदि एक […]

You May Like