भिण्ड, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दबोह थाना पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उनका बाजार में कल जुलूस निकाला गया। उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी योगेंद्र कौरव ने अमित यादव और महेंद्र खजोरिया के साथ मिलकर 22 जनवरी को कुरचारियां मोहल्ले में हवाई फायरिंग की थी। इसके बाद से फरार चल रहा
था। मुखबिर की सूचना पर योगेंद्र को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार व कारतूस बरामद हुआ है। योगेंद्र पर अपहरण सहित तीन मामले दर्ज है।
Next Post
निजी फर्म संचालकों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई
Wed Jan 29 , 2025
मुरैना, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की एक निजी फर्म के संचालकों के मुरैना जिला स्थित ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे की कार्रवाई प्रारंभ की। सूत्रों के अनुसार फर्म के संचालकों के मुरैना स्थित निवास पर सुबह से ही ईडी का छापा प्रारंभ हुआ। एक […]

You May Like
-
10 months ago
दवा लेने गई महिला, एक घंटे के अंदर तीन लाख चोरी
-
7 months ago
इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य
-
7 months ago
डीजे बजाने के नए चलन से हास्पिटल रोड पर हर रोज जाम
