मुरैना, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की एक निजी फर्म के संचालकों के मुरैना जिला स्थित ठिकानों पर आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापे की कार्रवाई प्रारंभ की।
सूत्रों के अनुसार फर्म के संचालकों के मुरैना स्थित निवास पर सुबह से ही ईडी का छापा प्रारंभ हुआ। एक राष्ट्रीयकृत बैंक के दो अफसरों की मौजूदगी में हुई छापेमार कार्रवाई बंद आवास का ताला तोड़कर की गयी। बताया गया है कि इसके पहले कुछ माह पूर्व भी ईडी की टीम ने सीहोर स्थित प्लांट और भोपाल स्थित आवास पर भी छापे की कार्रवाई की थी।
Next Post
खरगोन के मांडव खेड़ा में उल्टी दस्त का प्रकोप, 28 प्रभावित
Wed Jan 29 , 2025
खरगोन, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के मांडव खेड़ा में विगत दो दिनों से उल्टी दस्त के चलते 28 लोग प्रभावित हो गए हैं। सीएमएचओ डॉ एम एस सिसोदिया ने बताया कि नल के दूषित पानी के सेवन के चलते तीन दिनों में 28 लोग […]

You May Like
-
6 months ago
जुआ फड़ पर छापा, सात पकड़ाए
