खरगोन के मांडव खेड़ा में उल्टी दस्त का प्रकोप, 28 प्रभावित

खरगोन, 29 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भगवानपुरा क्षेत्र के मांडव खेड़ा में विगत दो दिनों से उल्टी दस्त के चलते 28 लोग प्रभावित हो गए हैं।
सीएमएचओ डॉ एम एस सिसोदिया ने बताया कि नल के दूषित पानी के सेवन के चलते तीन दिनों में 28 लोग प्रभावित हो गए, इनमें से 6 को आज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभावित मरीज नियंत्रण में है।उन्होंने बताया कि एसडीएम, सीईओ जनपद, पीएचई व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आज मांडव खेड़ा का भ्रमण कर सभी जल स्रोतों का की जांच की व सैंपल एकत्रित किए। इसके अलावा सभी घरों में सदस्यों का स्वास्थ्य सर्वे व उपचार भी किया गया। उन्होंने कहा कि करीब 50 लोग अन्य बीमारियों से साधारण रूप से प्रभावित पाए गए।
उन्होंने बताया कि घरों में सप्लाई होने वाला कुएं का पानी ठीक पाया गया है, लेकिन इसी पानी के सप्लाई लाइन में दूषित जल के मिल जाने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि करीब 70 वर्षीय नतीबाई वास्कले की मृत्यु प्रथम दृष्टया उम्र जनित कारणों से हुई है। उन्होंने परिवार वालों के दावों के विरुद्ध स्पष्ट किया कि उसे उल्टी दस्त नहीं था, लेकिन वह किसी अन्य बीमारी के चलते 3 दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती की गई थी। हालांकि उन्होंने कहा कि उसकी मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सभी जल स्रोतों को दवाइयां के माध्यम से शुद्ध किया गया है, और स्टूल और जल के सैंपल को जांच हेतु भेजा जा रहा है।

Next Post

मोनी अमावस्या पर हजारों ने पवित्र नर्मदाजी में डुबकी लगाई 

Wed Jan 29 , 2025
ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर जीके दर्शन किये   माघ मास की मोनी अमावस्या के पावन पर्व हजारों भक्तों ने पवित्र नर्मदा नदी में स्नान कर ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए ओंकारेश्वर के नागर घाट अभय घाट, कोटि तीर्थ घाट,चक्र तीर्थ घाट, संगम घाट, ब्रमहपुरी घाट पर भक्तों ने […]

You May Like