अमेरिका ने दिया नीदरलैंड्स को 93 रनों से हराया

चेन्नई, 13 फरवरी (वार्ता) साई तेजा एम (79) और शुभम रांजने (नाबाद 48) की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद हरमीत सिंह (चार विकेट) और शैडली वान शाल्कविक (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत अमेरिका ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 21वें मुकाबले में नीदरलैंड्स को 93 रनों से शिकस्त दी।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स् का कोई भी बल्लेबाज अमेरिकी गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सका और उनकी पूरी टीम 15.5 ओवर में 103 के स्कोर पर सिमट गई। बास डे लीड ने सर्वाधिक (23) रन बनाये। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने (20), मैक्स ओ’डाउड (13) और रुलॉफ़ वैन डर मर्व 10 रन बनाकर आउट हुये। नीदरलैंड्स के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

अमेरिका के लिए हरमीत सिंह ने चार और शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद मोहसिन को दो विकेट मिले। नॉस्थुश केनजिगे ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इससे पहले आज यहां नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया। साई तेजा एम ने 51 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाते हुए 79 रनों की पारी खेली। कप्तान मोनांक पटेल 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए 36 रन बनाये। शयन जहांगीर 20 रन बनाकर आउट हुये। शुभम रांजने ने 24 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए नाबाद 48 रन बनाये।

नीदरलैंड्स के लिए बास डे लीड ने तीन विकेट लिये। लोगन वैन बीक, काइल क्लीन और फ्रेड क्लासेन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

मेघालय खदान विस्फोट: जिसे 'मृत' मानकर परिजनों ने कर दिया अंतिम संस्कार, वह शख्स निकला जिंदा; प्रशासन भी हैरान

Sat Feb 14 , 2026
शिलांग, (वार्ता) मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले के माइन्सगट-थांगस्को कोयला खदान विस्फोट मामले में गंभीर लापरवाही का एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में एक 44 वर्षीय घायल व्यक्ति, जिसे आधिकारिक तौर पर मृत घोषित किया गया था, जीवित पाया गया। घटना के अनुसार, करीमगंज (असम) के निवासी श्यामबाबू सिन्हा के […]

You May Like