वीर बाल दिवस का हुआ आयोजन 

टीकमगढ़। शुक्रवार को शासकीय एक्सीलेंस स्कूल में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों को नमन करते हुए विद्यार्थियों के साथ वीर बाल दिवस मनाया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान हुआ और वीर साहबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों वीर फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को देशभर में वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। आज यह दिवस देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने इतिहास को हमेशा याद रखना चाहिए और उन महापुरुषों को स्मरण करना चाहिए, जिन्होंने हमारी आजादी और संस्कृति की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मंत्री ने जोर दिया कि वीर साहबजादों ने मुगलों के सामने धर्म परिवर्तन न करते हुए अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए शहादत दी।

Next Post

लव जिहाद और गैंगरेप की खौफनाक कहानी, पीड़िता से दरिंदगी, दो अस्पतालों में कराया गर्भपात

Fri Dec 26 , 2025
इंदौर। शहर में सामने आए लव जिहाद और सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. पीड़िता के साथ की गई हैवानियत सिर्फ एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज और सिस्टम दोनों पर बड़ा सवाल है. मामले को लेकर करणी सेना ने खुलकर आक्रोश […]

You May Like