पारा 41 डिग्री पार, सूर्यदेव के तेवर उग्र

जबलपुर। शनिवार को पारा 41 डिग्री पार हो गया। सुबह से सूर्यदेव के तेवर उग्र रहे । बीच बीच में बादलों ने डेरा डालने की कोशिश की लेकिन सूरज के सामने बादलों की नहीं चली। दिनभर लू के साथ झुलसाने वाली हवाएं चली। चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हो गए ।

अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया सुबह के वक्त आद्रता 36 और शाम को 32 प्रतिशत दर्ज की गई। पश्चिमी हवाएं चार से पांच किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती रहीं । मौसम विभाग की माने तो 22 अप्रैल तक जबलपुर जिले में दिन का तापमान 41 से 42.5 डिग्री सेल्सियस और एवं रात का तापमान 22 से 23.5 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जिस कारण दिन में लू भी चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ, माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर उत्तर पाकिस्तान 2 एवं निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में अवस्थित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, मध्य राजस्थान एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में, माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, हरियाणा एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में, माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। उत्तर एवं उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर, माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर, लगभग 148 किमी प्रति घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही है।

Next Post

महिला आरक्षण की राह में रुकावटें हटाकर रहेंगे: प्रधानमंत्री मोदी

Sat Apr 18 , 2026
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर कर इसे लागू करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का आत्मबल मजबूत […]

You May Like