मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

छतरपुर। चौक बाजार में बीती शाम एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने पकड़कर पीट दिया। घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी की पहचान राममिलन मिश्रा के रूप में हुई है, जो गौर गांव का निवासी है।

जानकारी के अनुसार, नाग पंचमी के अवसर पर बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए पहुंचे कुशवाहा समाज के कुछ लोगों का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। जब उन्होंने मोबाइल पर कॉल किया, तो वह कॉल राममिलन ने रिसीव किया और खुद को छतरपुर में होने की जानकारी दी।

बताया गया कि जब कुशवाहा समाज के लोग चौक बाजार पहुंचे तो राममिलन को मोबाइल के साथ पकड़ लिया। आरोपी कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसने मोबाइल लौटाने से इनकार कर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई की और फिर सिटी कोतवाली थाना पहुंचाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में सिटी कोतवाली टीआई अरविंद दांगी ने बताया कि, “आरोपी नशे की हालत में था। उसे चोरी के संदेह में थाने लाया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

साथी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड,

Thu Jul 31 , 2025
इंदौर:नंदलाई घाटी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. फरियादी का ही साथी लूट की साजिश का मास्टरमाइंड निकला, जिसने अपने तीन साथियों से नकदी, बैग, मोबाइल और टेबलेट लुटवाए थे. मानपुर पुलिस ने तीन आरोपियों के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया […]

You May Like